( स्मृति शेष डाक्टर मीनाक्षी जोशी पाठक को समर्पित पुस्तक नयी पीढ़ी के लिए मील का पत्थर साबित होगी)
वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर नगर निगम अल्मोड़ा परिसर में अरविंद जोशी, प्रोफेसर आराधना शुक्ला व डाक्टर रूचि तिवारी की पुस्तक “भारतीय ज्ञान परम्परा एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली ‘’ का लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक स्वर्गीय डॉ. मीनाक्षी जोशी पाठक को समर्पित की गई है। पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में धर्म जागरण समन्वय के प्रांत प्रमुख नारायण प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविन्द चंद्र जोशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कमल महापौर अजय वर्मा, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम सदर संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी जी रहे।इस अवसर पर मंगल दीप विद्यालय की संचालिका मनोरमा जोशी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परम्परा के संरक्षण, संवर्धन एवं नई पीढ़ी तक इसके प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन नवजोत जोशी ने किया।

















