( अल्मोड़ा से संजय कुमार अग्रवाल)


शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, अल्मोड़ा द्वारा “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सामाजिक समरसता, समानता, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्र निर्माण में संत गुरु रविदास जी के विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नय्याल ने की।

कार्यक्रम में सह-संयोजक के रूप में मनोज तिवारी, सौरभ वर्मा एवं तिलोक राम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश भट्ट ने किया तथा कार्यशाला के सफल आयोजन में दर्शन रावत का विशेष सहयोग रहा।कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को समानता, मानवता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का अमूल्य संदेश दिया।

उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने तथा विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
बैठक में“तिरंगा यात्रा” तथा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों, जिम्मेदारियों एवं कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक रूप से सक्रिय भूमिका निभाने एवं अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में विनीत बिष्ट, देवेन भट्ट, अर्जुन बिष्ट, महेंद्र सिंह मेहरा, हरीश प्रसाद, सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad