( प्रोफेसर दिवा भट्ट को सम्मानित किया गया प्रोफेसर देव पोखरियाल ने पंत जी के जीवन पर व्याख्यान दिया)
प्रकृति के सुकुमार कवि पंडित सुमित्रानंदन पंत जी का जन्मोत्सव उनके पैतृक गांव सुनारकोट में “पंडित सुमित्रानंदन पंत स्मारक समिति” के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया ।
मुख्य अतिथि श्रीमती सुमिता, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अनिल, वृन्दाजी, प्रोफेसर दिवा भट्ट, देव सिंह पोखरियाल, त्रिभुवन गिरी, के सी जोशी, उदय किरौला ने सर्वप्रथम पंत जी के चित्रण पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। राजकीय इण्टर कॉलेज कमलेश्वर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाकर सभी का स्वागत किया। प्रोफेसर देव पोखरियाल ने सुकुमार कवि पंडित सुमित्रानंदन पंत जी के जीवन परिचय कृतियां, साहित्य पर विस्तृत योगदान पर प्रकाश डाला।
ग्राम प्रधान हरीश राम ने ” बुरांश” पर कुमाउनी में गीत प्रस्तुत किया । राजकीय इंटर कॉलेज चौरा हवालबाग अल्मोड़ा की छात्रा ममता बिष्ट ने पंत जी चार कविताओं का शाश्वर कविता पाठ कर मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार प्राप्त किया। इस वर्ष का स्व श्रीमती लक्ष्मी पंत पत्नी स्व 0 श्री हंसादत्त पंत जी स्मृति में सुमित्रानंदन पंत सम्मान 2026 पुरस्कार प्रोफेसर दिवा भट्ट को दिया गया।
इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त सलोनी पिलख्वाल कक्षा 10 राजकीय इण्टर कॉलेज चौरा हवालबाग , द्वितीय पुरस्कार अनुष्का मेहता कक्षा 9 ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी हवालबाग, तृतीय पुरस्कार अर्चिता नगरकोटी कक्षा 12 राजकीय इण्टर कॉलेज कमलेश्वर जनपद अल्मोड़ा को स्मृतिचिह्न एवं नकद पुरस्कार दिया गया। डॉ0 धारा बल्लभ पांडेय जी द्वारा लिखी गई पुस्तक प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत पुस्तक का लोकार्पण किया गया।

















