गरमपानी– शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में सोमवार को सांस्कृतिक परिषद की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता तथा ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत सफाई अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मौर्य ने की। उन्होंने कहा कि सपनों का भारत केवल सोचने से नहीं, बल्कि नागरिकों में कर्तव्यनिष्ठा और अपने दायित्वों के प्रति जागरूकता से ही साकार हो सकता है।

सेवा संकल्प अभियान का संकल्प के साथ भाषण प्रतियोगिता का हुवा आयोजन

इसमें युवा वर्ग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत को स्वर्णिम बनाने के लिए आत्मनिर्भरता के साथ स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना आवश्यक है। वहीं शिक्षा और विज्ञान सपनों के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में निर्मला बिष्ट ने प्रथम, छाया पंत ने द्वितीय और रेशमा बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निर्मला ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. जयती दीक्षित एवं ममता पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान डॉ. तरुण कुमार आर्य, डॉ. ईप्सिता सिंह, संतोष कुमार भारती सहित महाविद्यालय के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad