( गुरुग्राम में हृदयगति रूकने से हुआ निधन शोक की लहर)


अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष, पवन होटल अलमोडा़, प्यारे लाल ओमप्रकाश प्रतिष्ठान के मालिक सुनील अग्रवाल का मंगलवार की सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे कुछ दिन पहले ही गुरू ग्राम गये थे , अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुयी परिजन अस्पताल ले कर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उनके पुत्र शिवम् ने मुखाग्नि दी।


सुनील( ६६वर्ष) अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्री छोड़ कर चले गये।
सुनील अग्रवाल एक मृदुभाषी, समाज सेवी धार्मिक प्रवृत्ति के रहे अपने बहुआयामी व्यक्तित्व से समन्वय परिवार, श्री करूणा जन कल्याण समिति, होटल एसोसिएशन, विवेकानंद विद्या मंदिर प्रबंधन समिति, सहित अनेक संगठनों से जुड़ाव रहा।


सुनील अग्रवाल के निधन पर अल्मोड़ा में शोक की लहर है।अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक, होटल एसोसिएशन, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, देव भूमि व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी गण सहित अनेक संगठनों व समाजिक, राजनीतिक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। हिम शिखर परिवार भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परमात्मा से प्रार्थना करता है दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS Ad