बिट्टू कर्नाटक भाजपा नेता

( भाजपा कांग्रेस की बयानबाज़ी का सिलसिला शुरू)

भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक का कांग्रेस पर बड़ा हमला,टेंडर पहले अब श्रेय की राजनीति का भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने आरोप लगाते हुए कहा अल्मोड़ा-अल्मोड़ा की सड़कों के सुधार को लेकर जहां आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है,वहीं इस मुद्दे पर अब राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है।भाजपा के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस विधायक और उनके समर्थकों पर तीखा हमला बोला है।अल्मोड़ा में मुख्य माल रोड और धारानौला क्षेत्र की सड़कों के हॉटमिक्स और पेचिंग कार्य को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है।

नगर निगम अलमोडा़ पार्षद एडवोकेट वैभव पांडेय ( कांग्रेस नेता)

वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में इन कार्यों के टेंडर पहले ही हो चुके हैं और एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ होना तय है , श्री कर्नाटक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायक और उनके कार्यकर्ता अब इस कार्य का झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि जब प्रस्तावित कार्यों की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, तब कांग्रेस नेताओं द्वारा अनर्गल बयानबाजी करना केवल जनता को भ्रमित करने का प्रयास है,उन्होंने कहा कि कार्य शुरू होने की सूचना मिलते ही कांग्रेस की ओर से आंदोलन की चेतावनी देना “निचले स्तर की राजनीति” का उदाहरण है।

भाजपा नेता ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है और जनता सब समझ रही है।बिट्टू कर्नाटक ने यह भी दोहराया कि प्रदेश सरकार विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और अल्मोड़ा की सड़कों को सुधारने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह प्रस्तावित कार्यों पर राजनीति करने में लगे हैं, इसलिए जनता उनको नकार रही है।।वहीं कांग्रेस नेता नगर निगम अलमोडा़ पार्षद एडवोकेट वैभव पांडेय ने एक बयान जारी कर कहा है।

अल्मोड़ा जनपद की जर्जर सड़कों को लेकर हाल ही में मेरे द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मुद्दा उठाया गया था, जिसमें जिला मुख्यालय की सड़कों की बदहाल स्थिति, जगह-जगह गड्ढों और टूटी सतह का गंभीर विषय प्रमुखता से रखा गया।यह अत्यंत खेदजनक है कि जब तक जनप्रतिनिधि या आम जनता आवाज नहीं उठाती, तब तक व्यवस्था सक्रिय होती दिखाई नहीं देती। जबकि पूर्व में समस्त टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, ऐसे में कार्य में देरी समझ से परे है।इस मामले का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर सड़कों पर पेचवर्क कार्य एवं हॉट मिक्स का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।विशेष रूप से बरेली-अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग पर हॉट मिक्स तथा धारानौला मार्ग पर पेचवर्क कार्य प्रस्तावित है।

हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यदि निर्धारित एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो जनहित में अधिशासी अभियंता का घिराव एवं तालाबंदी जैसे कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।इसके साथ ही यह भी मांग की जाती है कि धारानौला मार्ग पर भी हॉट मिक्स का टेंडर जारी किया जाए, क्योंकि वहां की जनता भी सरकार को पूर्ण रूप से कर (टैक्स) दे रही है, ऐसे में उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है।इसके अतिरिक्त जेल रोड एवं अन्य लिंक रोड्स की स्थिति भी अत्यंत खराब है, जहां बड़े-बड़े गड्ढे आम जनता के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन सड़कों के लिए भी हॉट मिक्स टेंडर कब जारी होगा, इसकी स्पष्ट समयसीमा प्रशासन द्वारा तय की जानी चाहिए।जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करना अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। जल्द कार्य शुरू होना चाहिए, अन्यथा जनआंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad