( अल्मोड़ा , नैनीताल में गरीबों के इलाज के लिए लोकप्रिय रहे शोक की लहर)


अल्मोड़ा,नैनीताल के प्रतिष्ठित नागरिक डॉ. गंगाधर प्रसाद (जी. पी.) शाह का आज तड़के देहान्त हो गया. अपनी पत्नी लता और पुत्री स्निग्धा की मौजूदगी में प्रातः 3 बजे उन्होंने अंतिम साँस ली. उनका पुत्र डेरियस अभी विदेश में है.पिछले कुछ दिनों से वे साँस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे थे. हालाँकि इससे पूर्व एक कठिन और लम्बी बीमारी से सफलतापूर्वक उबर कर वे पूरी तरह स्वस्थ हो गये थे और नैनीताल छावनी की क्लीनिक में नियमित रूप से अपनी ड्यूटी देने लगे थे.मूलतः अल्मोड़ा के नंदादेवी के निवासी 83 वर्षीय जी. पी. ईरान में काफी समय तक मेडिकल प्रैक्टिस करने के बाद अस्सी के दशक के प्रारम्भ में नैनीताल आ गये थे. अपने पेशेवर दायित्वों से इतर वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे और अनेक संस्थाओं से जुडे़ थे।हिम शिखर परिवार डाक्टर साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करता है और परमात्मा से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।🙏

ADVERTISEMENTS Ad