​रानीखेत। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की रानीखेत शाखा में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ कर्मचारी श्री रमेश लाल साह जी (मामू) अपनी लगभग 30 वर्ष की बेदाग और सफलतम बैंक सेवा के पश्चात शनिवार, 30 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस ऐतिहासिक और भावुक पल को यादगार बनाने के लिए रानीखेत शाखा में सायं 4 बजे से एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों और बैंक स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​अपनी मिलनसार छवि और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध ‘मामू’ की विदाई के अवसर पर रानीखेत के व्यापारी वर्ग में भी खासा उत्साह और सम्मान देखने को मिला। नगर के प्रमुख व्यापारियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर श्री रमेश लाल साह जी को फूलों का भव्य गुलदस्ता भेंट किया और उनके सुखद व स्वस्थ भविष्य की कामना की। व्यापारियों ने कहा कि तीन दशकों तक रमेश जी ने बैंक आने वाले हर ग्राहक और व्यापारी की समस्याओं का हमेशा मुस्कुराते हुए समाधान किया। बैंक प्रबंधन और स्टाफ ने भी उनके 30 वर्षों के अनुकरणीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शॉल, स्मृति चिह्न और उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad