( शनिवार 28मार्च को श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में होगा आयोजन)
अल्मोड़ा के जाने-माने कुमाऊनी साहित्यकार डाक्टर दलीप सिंह बोरा ने बताया कि उनकी नयी कुमाऊंनी भाषा की कविता संग्रह पुस्तक “हिमाव” का लोकार्पण शनिवार 28मार्च को श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में किया जायेगा। लोकार्पण कार्यक्रम छंजर सभा अल्मोड़ा के तत्वावधान में सांय 5 बजे से शुरु होगा। जिसमें जाने-माने साहित्यकार, कवियों की उपस्थिति रहेगी। दलीप सिंह बोरा ने अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी करने की अपील की है।