( एक को वाहन से निकाला दो लोगों के फंसे रहने की उम्मीद लगायी जा रही है )

अलमोडा़ मुख्यालय के समीप बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ कसानबैंड के समीप एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि वाहन लगभग 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वाहन पहाड़ी से करीब 60 मीटर नीचे गिरा और सीधे नीचे वाली सड़क पर परखच्चे दिखायी दिये।
एक घायल व्यक्ति को तत्काल निजी वाहन की मदद से धौलछीना अस्पताल भिजवाया गया है। मलबे और वाहन की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि दो लोग अभी भी वाहन के भीतर दबे हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad