वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश- राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उक्त आशय का गजट नोटिफिकेशन जारी
रिपोर्ट- नैनीताल नैनीताल- वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।आज यानी बुधवार को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उक्त आशय का गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया है।
![](https://himshikharexpress.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231025-WA0017.jpg)
मनोज कुमार तिवारी को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने पर अधिवक्ताओं सहित न्यायिक अधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुवे उन्हें बधाई दी है।गौरतलब है कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी कल यानी 26 अक्टूबर 2023 को रिटायर्ड हो रहे हैं उनके स्थान पर हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज तिवारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
![](https://himshikharexpress.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20231025_213025.jpg)
Advertisement
![](https://himshikharexpress.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-WheelsShoppe.jpeg)