( सल्ट पुलिस के सजग चैकिंग से महिन्द्रा TUV-300 में गांजा ले जा रहे 03 तस्कर गिरफ्तार


लगभग साढ़े तीन लाख का 13.695 kg गांजा बरामद)

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में दिनांक- 16/12/2025 के तड़के पुलिस टीम द्वारा कटपतिया तिराहे सल्ट में चैकिंग के दौरान सराईखेत की तरफ से आ रही एक कार महिन्द्रा TUV-300 वाहन संख्या PB 65 AP-4342 जिसमे तीन व्यक्ति सवार थे, को चैक किया गया तो 13.695 kg अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-22/25 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। वाहन को सीज किया गया।
अभियुक्त गांजा रुडौली गांव से रामनगर ले जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. नीरज मेहरा उम्र 30 वर्ष S/O स्व0 दीवान सिंह मेहरा निवासी ग्राम- लूटा बड़, थाना रामनगर जिला नैनीताल,
  2. करुणा नन्दन उम्र 22 वर्ष S/O गिरिश चन्द्र निवासी देवीपुरा मालधन चौड न0-04 थाना रामनगर जिला नैनीताल
  3. विशाल सिंह उम्र 25 वर्ष S/O स्व0 रामवीर सिंह निवासी चोरपानी शिवनगर वार्ड न0 20 रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल

बरामदगी- 13.695 kg गांजा बरामद।
कीमत- 3,42,375 रुपये।

थाना सल्ट पुलिस टीम-

  1. अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार
  2. हेड कांस्टेबल अरविन्द सिंह
  3. कांस्टेबल विरेन्द्र पाल
  4. कांस्टेबल गणेश पांडे
  5. कांस्टेबल प्रमोद ध्यानी
ADVERTISEMENTS Ad