अलमोडा़ मुख्यालय में सिमकनी मैदान में अनुमति की तिथि गुजरने बाद स्टाल लगाए देना, शहर के व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न और शोषण को बढ़ावा, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा
अलमोडा़ मुख्यालय में सिमकनी मैदान में अनुमति की तिथि गुजरने बाद स्टाल लगाए देना, शहर के व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न और शोषण को बढ़ावा, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।नगर व्यापार मंडल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर व्यापार मंडल के सह सचिव अश्विन नेगी ने शासन प्रशासन को चेताया है कि सिमकनी फील्ड में जो मेला आयोजित किया जा रहा था जिसकी अनुमति 13 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026 तक तय थी, तय तिथि के बाद भी इसको बंद नहीं किया गया है।
नेगी ने कहाअगर कल 21 दिसंबर से इसे बंद नहीं किया गया तो मैं समस्त व्यापारीयो के साथ आकर इसे बंद कराऊंगा, और इसके बाद कोई घटना घटती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी, पूरा बाजार इनके द्वारा लगा दिया गया है जिससे अल्मोड़ा का व्यापारी प्रभावित हो रहा है।