(सिरसोडा, कामा व पनुवानौला न्यायपंचायतों में आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों से 1979 लाभार्थी लाभान्वित हुते)

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के साथ जनपद में प्रशासन गाँव की ओर अभियान निरंतर जारी है। अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इसी क्रम में विकासखंड लमगड़ा की न्याय पंचायत सिरसोडा, विकासखंड द्वाराहाट की न्याय पंचायत कामा तथा धौलादेवी विकासखंड की न्याय पंचायत पानुवानौला में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई और प्राप्त शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

न्याय पंचायत पाली में आयोजित शिविर में 662 व्यक्तियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। न्याय पंचायत पनुवानौला में 913 लोगों को लाभान्वित किया गया । वहीं न्याय पंचायत सिरसोडा में आयोजित शिविर से 404 लाभार्थियों समेत तीनों शिविरों में कुल 1979 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि समेत क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad