ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी हवालबाग में आज से समर कैंप का विधिवत शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें एकेडमी के स्टाफ सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।इस अवसर पर बी.जी.वी.एस. अल्मोड़ा से पधारे अनुभवी मार्गदर्शकों ने कार्यक्रम का संचालन और मार्गदर्शन किया। इनमें श्री नीरज पंत (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य), श्री प्रमोद तिवारी (सेवानिवृत्त अध्यापक), श्री अशोक पंत (सेवानिवृत्त अध्यापक) और श्री हेम साह जी (पूर्व आईटीसी अधिकारी) शामिल रहे।समर कैंप के प्रथम दिवस श्री नीरज पंत, श्री प्रमोद तिवारी और श्री अशोक पंत ने बच्चों को विभिन्न मनोरंजक और ज्ञानवर्धक विधाएं सिखाईं।

इनमें समूह गान, कविता पाठ, नृत्य, विज्ञान के रोचक प्रयोगों के साथ जादू के गुर, और मुखौटा निर्माण शामिल थे, जिनका बच्चों ने खूब आनंद लिया।इसी क्रम में, एकेडमी की छात्रा शुभांगी पंत को सम्मानित किया गया।

शुभांगी ने अमर उजाला द्वारा आयोजित नेशनल ओलंपियाड के लेवल 1 और लेवल 2 दोनों परीक्षाएं उत्तीर्ण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है, साथ ही नीडो NEDO द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।

उनकी इस उपलब्धि पर सभी ने उन्हें बधाई दी।कार्यक्रम के अंत में, श्री अशोक पंत ने सभी आगंतुकों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन गोविंद कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर गीता नेगी, रश्मि पंत, हेम सती, गीता मुस्यूनी, ममता जोशी, विमला मेहता, रजत मेहता, अंजलि और भगवती देवी सहित कई अभिभावक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। यह समर कैंप बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और मनोरंजक अनुभवों का एक शानदार अवसर प्रदान करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad