उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी क्षेत्र में स्थानांतरित करने की दिशा में सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी का हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन ने स्वागत कर इसे न्याय व्यवस्था और वादकारियों के हित में अहम कदम बताया है।एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश पाण्डे, सचिव महेन्द्र सिंह बिष्ट, मीडिया इंचार्ज सुनील पाठक सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि हल्द्वानी में हाईकोर्ट की स्थापना से वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा न्याय तक पहुंच और अधिक आसान होगी।टैक्स बार एसोसिएशन का कहना है कि “वादकारियों का हित सर्वोपरि है”, और हाईकोर्ट के हल्द्वानी आने से पूरे कुमाऊं क्षेत्र की न्यायिक व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad