प्रकृति के सुकुमार कवि ज्ञान पीठ पुरस्कार से सम्मानित कविवर सुमित्रानंदन पंत की 126 वीं जयंती 20 मई को उनके पैत्रिक गांव स्यूनराकोट में विगत वर्षों की भांति धूमधाम से मनाई जायेगी ।

कार्यक्रम संयोजक नीरज पंत ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहाकार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुमित्रानंदन पंत जी की दत्तक पुत्री सुमिता पंत होंगी सुमित्रानंदन पंत जी ने विवाह नहीं किया लेकिन 1973 में अपनी ममेरी बहिन शांति जोशी जो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं के साथ संयुक्त रूप से एक लड़की गोद ली जिसका नाम सुमिता रखा ।

इस वर्ष हिंदी/कुमाउनी की लब्ध प्रतिष्ठ विद्वान डॉ दिवा भट्ट को स्व. लक्ष्मी पंत पत्नी स्व. हंसा दत्त पंत की स्मृति में सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा ।


सुप्रसिद्ध साहित्यकार हिंदी/ कुमाउनी के विद्वान , साहित्य अकादमी दिल्ली व भाषा संस्थान देहरादून के सदस्य डॉ देव सिंह पोखरिया व्याख्यान की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे । डॉ धाराबल्लभ पांडे की सुमित्रानंदन पंत के जीवन पर लिखी पुस्तक का लोकर्पण भी इस शुभ अवसर पर किया जायेगा । कार्यक्रम 20 मई 2026 को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा ।

सुमित्रानंदन पंत स्मारक समिति के कार्यक्रम संयोजक साहित्यकार नीरज पंत ने सभी पत्रकार बंधुओं, सुधी साहित्यकारों व आम जनता से अनुरोध किया है कि कार्यक्रम में उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।


वही सुमित्रानंदन पंत स्मृति एवं लोक संरक्षण समिति कौसानी के महेन्द्र महरा मधु ने भी एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कौसानी में भी सुमित्रानंदन पंत की जयंती आगामी बीस म ई को धूमधाम से मनाई जाएगी।इस उपलक्ष्य पर गोष्ठी का भी आयोजन पूर्व वर्षों की भांति किया जायेगा। महेंद्र महरा मधु ने अभी अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad