(इस वर्ष सुप्रसिद्ध साहित्यकार कपिलेश भोज को मिला”उमेश डोभाल स्मृति सम्मान, दो दिवसीय आयोजन में उत्तराखंड राज्य के पच्चीस साल पर प्रदेश की दशा और दिशा पर, प्रथक राज्य की परिकल्पना और परिणाम पर खुल कर चर्चा हुयी)
उमेश डोभाल समारोह का आगाज 24 मार्च को चौधानपाटा से निकाले जाने वाले सास्कृतिक जुलूस से हुआ।
उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष उमेश डोभाल स्मृति सम्मान, राजेन्द्र रावत ‘राजू’ स्मृति जनसरोकार सम्मान, गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ स्मृति जनकवि सम्मान एवं मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार दिया जाता हैट्रस्ट द्वारा उमेश डोभाल स्मृति सम्मान 2025 श्री कपिलेश भोज को उनकी साहित्यधर्मिता के लिए उनके समर्पण, प्रेरणादायक और अनुकरणीय कार्य हेतु दिया गया। समारोह में राजेन्द्र रावत ‘राजू’ स्मृति जनसरोकार सम्मान पर्यावरण संवर्धन के प्रति समर्पित और “बृक्ष प्रेमी” के नाम से मशहूर किशन सिंह मलड़ा को गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ स्मृति जनकवि सम्मान सुप्रसिद्ध रंगकर्मी श्री यमुना राम को उनकी जनपक्षीय नाटकों और जनगीत के लिए ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के युवा पत्रकारों को उनके विगत वर्षों में किये गये कार्यों के आधार पर पुरस्कार 11 हजार रूपये, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पुरस्कार “विजयपथ न्यूज” के श्री विजय रावत को प्रिंट मीडिया पुरस्कार श्री राजू सजवाण को इस वर्ष भुवनेश्वरी जोशी प्रतिभा सम्मान बालिका वर्ग में मोनिका पंवार, चमियाला, टेहरी गढ़वाल को और अनिरुद्ध जोशी प्रतिभा सम्मान बालक वर्ग में करन राज, जीआईसी क्यार्क, पौड़ी गढ़वाल को दिया गया।अगले वर्ष के लिए भुवनेश्वरी जोशी और अनिरुद्ध जोशी प्रतिभा सम्मान इस 2026 में अल्मोड़ा जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर और मेरिट में उच्च स्थान रखने वाले इंटर पास करने वाले छात्र-छात्राओं को दिया जाए जाएगा। समारोह में उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, कलाकार व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।इस अवसर पर हमेशा की भांति एक स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा।
इस वर्ष स्मारिका “उत्तराखंड : राज्य निर्माण के 25 वर्ष- उम्मीद और वास्तविकता” विषय पर आधारित है।
दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना और प्रथक राज्य के पच्चीस वर्ष पर खुल कर चर्चा की गयी। ट्रस्ट द्वारा उत्तराखंड प्रेस क्लब अलमोडा़ को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया जिसे क्लब के महासचिव अशोक पांडे ने प्राप्त किया। प्रथम दिवस ट्रस्ट के द्वारा उत्तराखंड प्रेस क्लब अलमोडा़ की नयी कार्यकारिणी को अंगवस्त्र, माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन आगामी विधानसभा चुनाव पर भी कुछ संकेत दे गया।इस आयोजन में अल्मोड़ा के पत्रकार, साहित्यकार व उत्तराखंड प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों की विशेष भूमिका रही।

















