(अनेक गणमान्य भाग लेगें)
जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की नयी निर्वाचित कार्यकारिणी काद्व वर्ष 2023 में 2 वर्ष के दिनांक 11 सितम्बर 2023 को किया गया है। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा द्वारा गठित नविनतम कार्यकारणी का शपथ समारोह दिनांक 27 सितम्बर 2023 को समय 11:30 बजे न्यू बार भवन कलैक्टर परिसर अल्मोड़ा में आयोजित किया जा रहा है।

जिला बार एसोसिएशन अल्मोडा के शपथ समारोह में कई उत्तराखण्ड के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा द्वारा शपथ समारोह के आयोजन हेतु 27 सितम्बर 2023 की प्रस्तावित तिथि रखी गयी है। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के शपथ समारोह में सांसद अजय टम्टा स्थानीय विधायक मनोज तिवारी , मोहन सिंह महरा, मदन सिंह बिष्ट , जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष व नगर के सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

आज आहूतबैठक में चुनाव समिति के अध्यक्ष भानू प्रकाश तिलारा, कमलेश कुमार, वैभव पांडे, भगवती पांडे, संतोष कुमार पंत, विमला नविंद्र,। त्रिभुवन शर्मा, ने माननीय उत्तराखंड उच्य न्यायालय नैनीताल द्वारा प्रदेश के जूनियर अधिवक्ताओं को स्टाई फंड दिलाए जाने के फैसले का भी स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad