( विगत कई वर्षो से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है यह वरिष्ठ नागरिकों का आंदोलन)


पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले जिला विकास प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त करने हेतु साप्ताहिक धरना प्रदर्शन जारी है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत विगत कई वर्षो से प्रत्येक मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से वरिष्ठ नागरिकों का आंदोलन चल रहा है।

प्रकाश चन्द्र जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा में जिला विकास प्राधिकरण व्यवहारिक नहीं है , जो लोग अपने छोटे छोटे मकान को नये सिरे से बना रहे हैं या नया निर्माण कर रहे हैं उनके लिए नियम व्यवहारिक नहीं है, और बैंक ऋण में यह परेशानी का कारण बन रहा है इस लिए अलमोडा़ में जिला विकास प्राधिकरण पूरी तरह समाप्त होना चाहिए। जब तक सरकार घोषणा कर अध्यादेश जारी नहीं करती यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

धरना प्रदर्शन में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, रोबिन मनोज भंडारी, प्रत्येश पांडेय, ललित मोहन पंत, भारत रत्न पांडेय, हेम चन्द्र जोशी, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। आज उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष एडवोकेट पी सी तिवारी ने भी इस मुहिम में शामिल हो सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS Ad