( *जैनेंद्र जोशी अध्यक्ष राकेश शर्मा महामंत्री चुने गये।
** मेडीक्लेम पालिसी में जीएसटी न लिये जाने का मुख्य मुद्दा रहा।
*** संगठित हो पेंशनर्स और उनके आश्रितों के हित के लिए संगठन काम करता रहेगा)


अल्मोड़ा/ हल्द्वानी,हल्द्वानी डिवीजन इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन का चतुर्थ सम्मेलन हल्द्वानी में आयोजित किया गया। सम्मेलन में 60 सदस्यों ने भाग लिया। सभा का संचालन आर एस डोगरा ने किया।

सम्मेलन को प्रारम्भ करते हुए संगठन अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार जोशी ने पेंशनअद्यतन मुद्दों की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन के मुख्यअतिथि राजीव निगम, महामंत्री NCZIEF कानपुर ने भारतीय जीवन बीमा को गिद्ध नजरों से बचाए रखने के लिए संघर्ष का आव्हान किया।

सभा को ऑल इंडिया इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि संगठन Mediclaim पॉलिसी पर जीएसटी इनपुट रिटर्न का लाभ शीघ्र दिलाएगा। BKSHD हल्द्वानी के महामंत्री दिनेश कुमार पांडे ने कर्मचारी व पेंशनर्स की एकता पर जोर दिया। सम्मेलन में अन्य 20 सदस्यों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। HDIPA हल्द्वानी के महामंत्री राकेश शर्मा ने pensioners की समस्याओं व मांगों पर विस्तृत विचार रखे व 18 नवंबर को भोजनावकाश के प्रदर्शन के लिए तैयार रहने के लिए आव्हान किया।
सभा के अंत में पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष-जैनेंद्र कुमार जोशी ,कार्यकारी अध्यक्ष- राजेंद्र सिंह डोगरा
उपाध्यक्ष-केएननैनवालरवीन्द्र कुमार,महामंत्री- राकेश शर्मा
कार्य कारी महामंत्री- एस एस मरतोलिया कोषाध्यक्ष- पूरन सिंह बिष्ट चुनें गये। उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा उनके नेतृत्व में संगठन और नये मुकाम हासिल करेगा। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सम्मेलन की समाप्ति की घोषणा की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad