(*पूर्व राज्यपाल बी० डी० पांडेय के पुत्र थे ललित पांडेय
** उत्तराखंड सेवा निधि के बैनर तले पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, बाल विकास, शिक्षा व समाजिक क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान रहा।
***जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह सहित अनेक लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की।
*** जन्म दिन के दिन ही शरीर छोड़ चले गए।)
पूर्व राज्यपाल बी० डी० पांडेय के पुत्र पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डाक्टर ललित पांडेय का निधन हो गया है, उनके निधन से अल्मोड़ा में शोक की लहर है। अजीब संयोग है कि जन्म दिन के दिन ही उन्होंने इस दुनिया से अलविदा कहा। डॉ. पाण्डे ने उत्तराखंड सेवा निधि पर्यावरण शिक्षा संस्थान के माध्यम से विद्यालयों में पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा दिया। उन्होंने गांवों में छोटे बच्चों के लिए बालवाड़ियां खोलने और पुस्तकालय व ग्राम शिक्षण केंद्र स्थापित करने में योगदान दिया। महिला सशक्तीकरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि बी डी पांडेय ने उत्तराखंड सेवा निधि की अल्मोड़ा में स्थापना की।लेकिन महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी इस संस्था हेतु कोई आर्थिक मदद सरकार से नहीं ली। ललित पांडेय जी ने भी अपने पिता के निधन के बाद इस संस्था के माध्यम से उत्तराखंड के विकास में अनुकरणीय योगदान दिया है। पहाड़ के गांवों में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
पद्म श्री ललित पांडेय का निधन अपूरणीय क्षति है, ललित पांडेय समाज में एक अमिट छाप छोड़ कर चले गये है। पद्म श्री ललित पांडेय के निधन पर जिलाधिकारी अलमोडा़ अंशुल सिंह सहित अनेक अधिकारियों ने, समाजिक राजनैतिक संगठनों ने शोक व्यक्त कर अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किये है।
हिम शिखर परिवार भी स्व ललित पांडेय को अपने श्रृद्धासुमन अर्पित करता है, परमात्मा से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें ॐ शांति




























