(प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की सहमति पर लिस्ट जारी की)
भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून से भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी हो गयी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की सहमति पर यह लिस्ट जारी की है।
नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों को समूचे प्रदेश से बधाई देने का सिलसिला जारी है।
वहीं भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव एडवोकेट ने, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल तथा प्रदेश सचिव लता पांडेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संकल्प दोहराया है कि भाजपा समर्थक मंच समूचे देश और उत्तराखंड में अंतिम छोर के बूथ लेवल तक भाजपा का समर्थन और सहयोग करेगा।

Advertisement
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad