नैनीताल: सरोवर नगरी में सोमवार को उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब कालाढूंगी रोड पर घूमकर लौट रहे पर्यटकों की एक अनियंत्रित कार (UP-21-CC-1213) सीधे सरिताताल झील में जा गिरी। हादसे के समय कार में मुरादाबाद निवासी आलम और बुलंदशहर निवासी उमेर अपनी दो महिला मित्रों के साथ सवार थे। कार के पानी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई।

​तभी स्थानीय निवासी अभय बवाड़ी और अन्य लोगों ने देवदूत बनकर तत्परता दिखाई। कुछ पर्यटक खुद बाहर निकले, जबकि बाकियों को स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से सुरक्षित खींच निकाला। गनीमत रही कि समय रहते चारों पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

​सूचना पर पहुँची मंगोली चौकी प्रभारी राधिका भंडारी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस की देखरेख में क्रेन की मदद से कार को झील से बाहर निकालने की कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad