गरमपानी– भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार की रात नावली, काकड़ीघाट के पास पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की तरफ जा रहा कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से वाहन चालक की मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक की खोजबीन में रेस्क्यू अभियान चलाकर सीएचसी गरमपानी पहुंचाने पर डॉ ने चालक मृत घोषित कर दिया। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की तरफ जा रहा कैंटर 9 बजे रात नावली काकड़ीघाट में पहुंचते ही 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

आस पास मौजूद ग्रामीणों ने वाहन गिरने की आवाज सुनकर सूचना पुलिस और प्रशासन को देने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालक को गंभीर हालत मे सीएचसी गरमपानी ले पर डॉ ने पूरन सिंह बिष्ट (38) पुत्र नेत्र सिंह बिष्ट निवासी पिथौरागढ़ को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोश्याकुटोली की तहसीलदार मनीषा मरकाना और खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार पटवारी विजय नेगी ,जया बिष्ट और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलायाकर चालक को खाई से निकाला गया। चौकी प्रभारी ने बताया हादसे की सूचना परिजनों को दे गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad