केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने रविवार को अपने आवास में विभिन्न विधानसभाओं से आए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व स्थानीय जनता से मुलाकात की।

इस दौरान दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की इसके अलावा वोकल फॉर लोकल के मंत्र को आत्मसात करते हुए श्री भट्ट ने बाजार में दीए ख़रीदे और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट ने रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान के तहत बाजार में पहुंचकर दिए एवं अन्य सामान की खरीदारी की और लोगों से भी स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील की, जिससे कि लोगों को रोजगार मिल सके। श्री अजय भट्ट से उनके आवास में विभिन्न विधानसभाओं से जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा स्थानीय जनता ने मुलाकात की इस दौरान श्री अजय भट्ट ने दीपावली के पावन पर्व पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

ADVERTISEMENTS Ad