हलद्वानी। हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू पर खुलेआम गोली चलाने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार पार्षद ने अपने घर के बाहर एक युवक को गोली मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हत्या का कारण कुछ दिन पूर्व हुई आपसी लड़ाई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पार्षद का विवादों से पुराना नाता रहा है