( अध्यक्ष पद हेतु चार , उपाध्यक्ष पद हेतु दो, सचिव पद हेतु चार, कोषाध्यक्ष पद हेतु तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में)
उत्तराखंड प्रेस क्लब अलमोडा़ के चुनाव अंतिम मोड़ पर, उन्नीस दिसंबर को होगा मतदान, देर शाम कार्यकारिणी घोषित की संभावना है। मुख्य चुनाव संयोजक प्रकाश पंत ने बताया नामांकन पत्र की वापसी के बाद
अध्यक्ष पद हेतु चार , उपाध्यक्ष पद हेतु दो, सचिव पद हेतु चार, कोषाध्यक्ष पद हेतु तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शेष कार्यकारिणी में कार्यालय उपसचिव पद पर कपिल मल्होत्रा, संस्था उपसचिव पद पर मोहित अधिकारी, संप्रेक्षक पद पर हरीश भंडारी, कार्यकारिणी सदस्य में किशन जोशी, हिमांशु लटवाल का निर्विरोध निर्वाचित घोषित होना तय है, कार्यकारिणी सदस्य का एक पद फिलहाल रिक्त हैं
अध्यक्ष पद में प्रकाश पाण्डेय, राजेन्द्र रावत, जगदीश जोशी, अनिल सनवाल प्रत्याशी हैं। उपाध्यक्ष पद में दयाकृष्ण कांडपाल और कमलेश कनवाल में आमने-सामने की टक्कर है।वहीं महासचिव पद पर अशोक पाण्डे, नवीन उपाध्याय, हर्षवर्धन पांडेय और अमित उप्रेती में चुनाव होना है, कोषाध्यक्ष पद पर शिवेन्द्र गोस्वामी, जग जीवन बिष्ट, संतोष बिष्ट में मुकाबला है।
















