(उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कनवाल व संतोष बिष्ट बने कोषाध्यक्ष , शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए)

उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा की कार्यकारिणी के शुक्रवार को हुए चुनाव में जगदीश चंद्र जोशी अध्यक्ष जबकि महासचिव अशोक पांडे उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कनवाल कोषाध्यक्ष पद पर संतोष बिष्ट ने जीत हासिल की।चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार संपादक प्रकाश पंत की देखरेख में हुई।

अल्मोड़ा जिला बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट महेश चंद्र सिंह परिहार ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। जिला सूचना विभाग अलमोडा़ के सहायक लेखाकार प्रवीण गौड़ व कनिष्ठ सहायक मोहित रावत ने सहयोग किया। क्लब के अन्य पदों में एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। इनमें संप्रेक्षक हरीश चंद्र भंडारी कार्यालय सचिव कपिल मल्होत्रा उप सचिव संस्थागत मोहित अधिकारी के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य किशन जोशी हिमांशु लटवाल चुने गए।

क्लब के कुल 62 सदस्यों ने 56 ने मतदान में भाग लिया। इधर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वतमान अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश पंत ने सभी का आभार जताया। निर्वतमान सचिव रहे रमेश जोशी , निवर्तमान कोषाध्यक्ष शिवेंद्र गोस्वामी आदि ने चुनाव संपन्न कराने में विशेष सहयोग दिया। इधर नव निर्वाचित अध्यक्ष जगदीश जोशी सहित सभी पदाधिकारियों ने मतदाताओं का आभार जताया है। कहा है कि क्लब को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक तौर पर प्रयास किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad