देहरादून: राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के 8 जनपदों के लिए अगले 3 घंटों का तात्कालिक पूर्वानुमान (नाउकास्ट) जारी किया है। मौसम विभाग ने खराब मौसम की चेतावनी देते हुए इन क्षेत्रों में रात्रि 8:00 बजे तक के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

​मौसम विभाग के अनुसार, जनपद देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। विशेष रूप से कालसी, मसूरी, धनोल्टी, सोनप्रयाग, रायवाला, रामनगर, काठगोदाम, भाटवाड़ी, यमुनोत्री, केदारनाथ, विकासनगर, नरेंद्र नगर, ऋषिकेश, रानीखेत, हल्द्वानी तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में आकाशीय बिजली कड़कने और जोरदार बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान आने की तीव्र संभावना जताई गई है।

प्रशासन की अपील: खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने निवासियों और तीर्थयात्रियों को सतर्क रहने तथा नदी-नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad