( पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में आठ साल से हो रहा है धरना-प्रदर्शन)
अल्मोड़ा में जिला विकास प्राधिकरण को लागू न करने हेतु साप्ताहिक धरना प्रदर्शन जारी रहा । पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में यह आंदोलन विगत आठ साल से किया जा रहा है। आज के धरना-प्रदर्शन में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, रोबिन मनोज भंडारी, भारत रत्न पांडेय, अख्तर हुसैन, पार्षद हेम तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, डे-केयर सेंटर के हेम चन्द्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, गोविंद बल्लभ जोशी, ललित मोहन पंत उपस्थित रहे।धरना प्रदर्शन स्थल पर ही संगठन के सक्रिय सदस्य लक्ष्मण सिंह ऐठानी को पदक मिलने और 92 वर्ष की आयु में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई दी।