आज पांच जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। अन्य जिलों में भी कई दौर की बौछारदार बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे प्रदेश के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश होने की अधिक आशंका जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 5 अगस्त तक प्रदेश भर के सभी इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 5 अगस्त के बाद भी पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad