( नव निर्वाचित अध्यक्ष वसुधा पंत के नेतृत्व में 69वीं शाखा का शुभारंभ)
अल्मोड़ा, उतर भारत के अग्रणी सहकारिता बैंक अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड अल्मोड़ा की 69वीं शाखा का शुभारंभ बैंक की नव निर्वाचित अध्यक्ष वसुधा पंत व प्रबंध निदेशक पी सी तिवारी के संयुक्त कर कमलों से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर( सेवा निवृत्त) श्री पारितोष पंत द्वारा किया गया रहे। इस मौके पर वसुधा पंत ने कहा कि मुझे बैंक की चम्बा शाखा के उद्घाटन में बतौर अध्यक्ष प्रतिभाग करने में गर्व महसूस हो रहा है।
उम्मीद है कि नव शाखा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी। तथा ग्राहकों की अपेक्षाओं में खरी उतरेगी।, साथ ही बैंक भी निरंतर प्रगति पर अग्रसर रहेगा जो जनमानस, ग्राहकों, अंशधारकों के सहयोग व बैंक कर्मियों के सहयोग व सेवा पक्ष से ही संभव होगा।