
गरमपानी: पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज धनियाकोट (बेतालघाट) में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहित अग्रवाल ने की तथा मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य एच०आर० कानाकोटी रहे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापार मंडल अध्यक्ष गरमपानी नीरज जलाल, सीम के पूर्व प्रधान भगवत सिंह एवं शिक्षक-अभिभावक संघ अध्यक्ष लाभांशू सिंह पिनारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद कुमार द्वारा तथा संयोजन रोहित अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वंदना गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। अंत में संयोजक रोहित अग्रवाल द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं मिष्ठान वितरित किया गया।
1. निबंध प्रतियोगिता
- प्रथम: कु० रजनी (कक्षा 12 A)
- द्वितीय: गौरव पिनारी (कक्षा 12 B)
- तृतीय: कु० मौनी (कक्षा 11 A)
2. चित्रकला प्रतियोगिता
- प्रथम: मयंक गोस्वामी (कक्षा 9th)
- द्वितीय: पूजा बिष्ट (कक्षा 11 A)
- तृतीय: अंकित जलाल (कक्षा 10th)
3. भाषण प्रतियोगिता
- प्रथम: भावना (कक्षा 9th)
- द्वितीय: दिया टम्टा (कक्षा 12 A)
- तृतीय: धीरज राठौर (कक्षा 11 A)

उपस्थिति: कार्यक्रम के दौरान डॉ० आशुतोष द्विवेदी, विकास थापा, शशिकांत यादव, मनीष पंत, आशा उपाध्याय, धीरेंद्र कुमार पाठक, मोहन चंद्र भट्ट, प्रियंका साह, त्रिलोक आगरी, नीमा देवी, ललित कुमार एवं दीपक कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

















