( नगर उप्रेती खोला के घर में लगी आग)


अल्मोड़ा। नगर निगम के नंदा देवी वार्ड अंतर्गत उप्रेतीखोला क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 6 बजे नामित जोशी के भवन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और स्वयं भी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।

वार्ड पार्षद अर्जुन बिष्ट एवं मोहल्लेवासियों की तत्परता और सूझबूझ से आग को प्रारंभिक स्तर पर ही नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। संयुक्त प्रयासों से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पार्षद, मोहल्लेवासियों तथा अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर प्रयास नहीं किए जाते तो आग आसपास के भवनों तक फैल सकती थी।

ADVERTISEMENTS Ad