बागेश्वर जनपद में पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, मालता में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक अजय साह की उपस्थिति में पुलिस लाइन सहित जनपद के समस्त थानों एवं शाखाओं के पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया।परेड के दौरान पुलिस उपाधीक्षक श्री अजय साह द्वारा जवानों की टर्नआउट का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। परेड में शामिल पुलिसकर्मियों से तेज चाल, परेड ड्रिल और शस्त्राभ्यास कराया गया। इस दौरान जवानों को सैल्यूट करने के सही तरीके और स्क्वाड ड्रिल की बारीकियों का अभ्यास कराया गया।

महोदय द्वारा जवानों को बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन और नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन अधिक ऊर्जा के साथ कर सकें। कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों को आधुनिक शस्त्रों के सुरक्षित संचालन और उनके उचित रख-रखाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad