पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार कोसी बैराज में सफाई को लेकर अल्मोड़ा बारामंडल विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोसी बैराज में धरना प्रदर्शन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेन्द्र सिंह भोज जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं संचालन ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह विष्ट ने किया , इस अवसर पर माननीय मनोज तिवारी ने कहा कि मेरे द्वारा गर्मी के सीजन में होनी वाली पेयजल की समस्या को देखते हुए कोसी बैराज का भ्रमण किया था मेरे द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को बैराज के अन्दर हुए गाद (सिल्ट ) को समय पर साफ करने के निर्देश दिए थे लेकिन विभागीय अधिकारियों के लापरवाही के कारण आज भी बैराज के अन्दर गाद की समस्या बनी हुई है।

जिससे बैराज के अन्दर एक ओर जल भराव की समस्या उत्पन्न हो रही है दूसरी ओर बीमारी इत्यादि का भय उत्पन्न रहता है अगर समय रहते गाद की सफाई नहीं की गई तो आने वाले मई जून के महीने में पेयजल की और गम्भीर समस्या हो सकती है, साथ ही उन्होंने सिंचाई खण्ड एवं जल संस्थान विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों में कहा यदि समय पर बैराज में गाद की सफाई नहीं की गई, उससे होने वाली पेयजल समस्या की जिम्मेदारी विभाग की होगी और जनहित में हमे जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना भी पड़ेगा।इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सासंद प्रदीप टम्टा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा शोभा जोशी,नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, प्रदेश सचिव महेश चंद्र आर्या, महिला जिलाध्यक्ष राधा विष्ट, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल सुशील साह,प्रदेश दुग्ध संघ उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी,यूथ जिलाध्यक्ष एवं पार्षद दीपक कुमार, डॉ मनोज जोशी, निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र विष्ट, विशन सिंह विष्ट,प्रदेश सचिव एड महेश चन्द्र, पार्षद क्रमशः अनूप भारती, हेम तिवारी, मुकेश कुमार डैनी, वैभव पाण्डे, सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad