प्रसिद्ध फिल्म ‘हनुमान अंश‘ के अभिनेता शोभिनव सत्य ने सोमवार को प्रसिद्ध आस्था के केंद्र कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के शिलापट के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान अभिनेता शोभिनव सत्य ने अपनी टीम के साथ मंदिर के प्रबंधक प्रदीप साह से विशेष मुलाकात की और अपनी आगामी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की।
बाबा के दरबार में माथा टेकने के बाद शोभिनव सत्य ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कैंची धाम आकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई है। उन्होंने देशवासियों और श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ और कैंची धाम से जुड़े प्रसंगों को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं प्रशंसकों के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।