( सी सी टीवी के माध्यम से पूरी निगरानी पुलिस की नजरों से बचना मुश्किल त्योहार मनायें हुड़दंग नहीं)

होली के मौके पर चंद्रशेखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा त्योहारों का दृष्टिगत जनपद में यातायात, अपराध नियन्त्रण व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल को अलर्ट कर सघन चेंकिग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। समूचे जनपद में सघन चेकिंग और सीसीटीवी के माध्यम से पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस की व्यवस्था चौकस है। हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं है।
पुलिस की कार्यवाहियां-
👉 नगर क्षेत्रों सहित अन्य बाजारों, चौराहों एवं मोटर चतकमार्गों पर सघन चेकिंग की जा रही है।
👉 जनपद में चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है,पुलिस बल अलर्ट मोड पर है।
👉 कोई संदिग्ध/आपराधिक तत्व जनपद में आवागमन न कर पाये उसके लिये जनपद के प्रवेश मार्गों पर सभी वाहनों को भली-भाँति चेक किया जा रहा है।
👉 संदिग्ध वस्तु,वाहन,व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
👉 चेकिंग के दौरान संदिग्धों की तलाशी व पूछताछ की जा रही है।
👉 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहने स्वामियों पर आवश्यक चालानी कार्यवाही की जा रही है।
👉 सत्यापन जांचे जा रहे है,बिना सत्यापन रहने और किरायेदार रखने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।
👉 सीसीटीवी कैमरों से मनचलों/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
👉 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
अपील-
अल्मोड़ा पुलिस आमजन से अपील करती है कि त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं जिम्मेदारी के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

















