अध्यक्ष उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग, मुकेश कुमार ने आज अल्मोड़ा पहुंचकर अनुसूचित जाति के जनप्रतिनिधियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान आयोग अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे आमजन की समस्याओं का समाधान तेजी से हो सके ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad