( 11 जनवरी को अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में उत्तराखंड बंद के आह्वाहन पर इस तरह दिया समर्थन)


अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और श्रृद्धांजलि अर्पित करने हेतु पूरे उत्तराखंड में अलग अलग तरीके अपनाये जा रहे हैं।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद जनपद अलमोडा़ इकाई से जुड़े साहित्यकारों ने राजनैतिक- समाजिक आरोप -प्रत्यारोप, बंद , रैली , जन सभा से गुरेज रखते हुए सही मायने में समाजवादी विचारधारा का समर्थन कर शांति पूर्ण तरीके से अपनी गतिविधियों को विराम देते हुए ,निष्पक्ष सीबीआई जांच, न्याय दिलाने की मांग के साथ अंकिता भंडारी को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश को एकता और समाजवाद के सूत्र में बांधने के क्रम में साहित्यिक परिवेश में अपने समाजिक दायित्व और कर्तव्य के निर्वहन की पहल की।

ADVERTISEMENTS Ad