अल्मोड़ा के राज्य आंदोलनकारियों मंच ब्रह्मानंद डालाकोटी,व शिव राज बोला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तराखंड,लोक निर्माण मंत्री, जिलाधिकारी अल्मोड़ा को पत्र लिखकर बाड़ेछीना -सुपई सुप्याल सड़क के पैच भरान में स्थानीय पत्थर लगाये जाने का विरोध करते हुए कहा है कि भैसियाछाना विकास खंड में इस सड़क का निर्माण कुछ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत किया गया था जिसका डामर उखड़ गया है वर्तमान में इसमें पैच भरान कार्य चल रहा है सड़क के किनारे पहाड़ काटकर लगाया जा रहा पत्थर जहां कमजोर है वहीं इससे बारिष में भूस्खलन से सड़क बाधित होने की भी संभावना है।

सड़क में अनर्सा नामक स्थान में बना कलमट उपजाऊ खेतों के बीच बना दिया है जिससे किसानों के खेत खराब हो रहे हैं कलमट को 100मीटर हटाकर बनाने की आवश्यकता है । पत्र में विभाग को मानकों के अनुरूप स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुसार सड़क में आवश्यक निर्माण कार्य किये जाने की मांग की गयी है। पत्र में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, सदस्य जिला पंचायत शिवराज बनौला,प्रधान अलई लक्मी देवी, सरपंच अर्जुन सिंह नैन्वाल के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad