(एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर रानीखेत पुलिस का सटीक वार, हत्या का आरोपी हथियारों समेत हुआ गिरफ्तार,हथौड़े व धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या, बीच-बचाव में आयी दो महिलाओं पर भी किया जानलेवा हमला,दो माह पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, पूछताछ में अभियुक्त ने किया खुलासा)


दिनांक 10.07.2026 को चौकी मजखाली,कोतवाली रानीखेत में सूचना प्राप्त हुई कि ऐना गांव में एक व्यक्ति की हत्या हो गयी है तथा दो महिलाएँ घायल है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत व नजदीकी थानों का पुलिस बल मौके पर रवाना होकर पहुंचे व घटनास्थल सुरक्षित कर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ाद्वारा घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए स्वयं एवं अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोलाघटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

घटना के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करने हेतु फॉरेंसिक टीम को तत्काल मौके पर बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कराए गए।उक्त संबंध में दिनांक 11.07.2026 को मृतक के फुफेरे भाई नीरज बोरा पुत्र वीरेन्द्र सिंह बोरा निवासी ग्राम ऐना द्वारा कोतवाली रानीखेत में तहरीर दी गई कि दिनांक 10.07.2026 की रात्रि में जगत सिंह बोरा ने उसके मामा के लड़के सागर सिंह के गले पर चाकू से वारकर हत्या कर दी है व उनकी माता जानकी देवी तथा दादी शोभा देवी पर जान से मारने की नियत से हथौड़े एवं धारदार हथियार से सिर एवं शरीर परप्राणघातक हमला किया गया। जानकी देवी एवं शोभा देवी गंभीर रूप से घायल अवस्था में वर्तमान में उपचार चल रहा है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रानीखेत में मु0 FIR संख्या-18/2026 अंतर्गत धारा 103, 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी जगत सिंह बोरा को एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर तलाश, सुरागरसी एवं पतारसी कर कोतवाली रानीखेत क्षेतान्तर्गत से गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त जगत सिंह बोरा की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे का घन, चाकू बरामद किया गया।


अभियुक्त ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि लगभग दो माह पूर्व एक शादी समारोह के दौरान हुई कहासुनी को लेकर मेरे दोस्त एवं मृतक व उसके भाई से विवाद हुआ था। उसी घटना से उत्पन्न आपसी रंजिश के चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad