राष्ट्रीय दृष्टि हीन संगठन‌ अल्मोड़ा द्वारा राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर एक गोष्ठीआयोजित की गती। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्मोड़ा अर्बन को०बैक के पूर्व अध्यक्ष, शिक्षाविद आनन्द सिहं बगडवाल रहे । मुख्य अतिथि बगडवाल द्वारा दिव्यांग भूवन चन्द्र मिश्रा नवीन काण्ड पाल अरुण आर्या अफराज अहमद कु स्वाति को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बगडवाल ने कहा दिव्यांग को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए उन्हें सहानुभूति की नहीं सहयोग की आवश्यकता है। मोहन चन्द काण्ड पाल ने सभी दिव्यांगजनों को दिव्यांग दिवस की बधाई दी डा जे सी दुर्गा पाल ने संचालन करते सभी‌ दिव्यांग जनों का स्वागत करते दिव्या़ंगता के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि दिव्यांग दिवस पर अल्मोड़ा के चार दिव्यांग चन्द्र सिह रेखा बिष्ट दिक्षिता शाह रेशमा परवीन को राज्य सरकार की ओर से पुरुस्कृत हुए हैं। सुश्री सुनैना मेहरा जी भी सभी दिव्यांगो को बधाई दी कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मनोज सनवाल जी ने दृष्टि हीन संघ के कार्यों की सराहना की कार्यक्रम का आयोजन प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य श्री चन्द्र मणी भट्ट ने किया। गोष्ठी की अध्यक्षता रेड क्रॉस के अध्यक्ष मनोज सनवाल तथा संचालन डा जे सी दुर्गा पाल ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad