गरमपानी– भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के गरमपानी के पास खैरना की तरफ से आ रही दो स्कूटी वालो की गरमपानी में पास लेने के चलते आपसी बहस हो गयी। देखते ही देखते दोनो पक्षों के बीच हतापाई शुरू हो गयी।

दोनो पक्षो के बीच मारपीट को देखते ही आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए तथा दोनो पक्षों को शान्त किया गया। जिसके बाद इसकी सूचना खैरना चौकी को दी गयी।

जिसके बाद दोनों पक्षो को चौकी ले जाया गया। जहाँ दोनो पक्षो पर आरोप लगाने लग गए। जिसके बाद दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शान्त किया गया। तथा लोगो द्वारा आपसी राजीनामा करवाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad