उत्तराखंड सरकार द्वारा गौ शाला ज्योली के संचालक व वरिष्ठ पत्रकार दयाकृष्ण कांडपाल को पशु कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया।
दयाकृष्ण काण्डपाल की नियुक्ति पर उत्तराखंड लोक वाहिनी , पत्रकारों और अनेक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया साथ ही आशा की है कि जंगली जानवरों से आमजन को हो रहे नुकसान , नगरों में आवारा पशुओं से असुविधा,बंदरों से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम लिए जाएंगे।