सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

   प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा  योगेश चंद्र उपाध्याय* द्वारा आगामी चेहल्लुम के दृष्टिगत पीस कमेटी की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में व्यापार मंडल  व नगर के अन्य संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में चेहल्लुम को शांतिपूर्वक सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विचार-विमर्श किया गया। जिसमें तय किया गया की चेहल्लुम में निकाले जाने वाले ताजियों की ऊंचाई निर्धारित ऊंचाई से अधिक नहीं होगी व मोहर्रम के दौरान ताजिये निर्धारित रूट से ही निकाले जाएंगे।
     चेहल्लुम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी से आपसी भाईचारा के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व को मनाने की अपील की गई।
ADVERTISEMENTS Ad