( अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए सफाई के साथ साथ पानी उपलब्धता पर पैनी नजर रखी जाय)

विधायक बारा मंडल अल्मोड़ा मनोज तिवारी ने कोसी बैराज स्थल पहुंच डिसिल्टिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कॉपर डैम बनाकर आंशिक मात्रा में ही सही पेय जल की सप्लाई भी जारी रखने के निर्देश दिए।
बैराज की सफाई को लेकर विधायक तिवारी ने पिछले साल भी बैराज स्थल पर धरना दिया था। तब अधिकारियों ने नदी में जलस्तर कम हो जाने के और बजट की अनुपलब्धता के कारण सफाई करने में असमर्थता जताई थी। विधायक ने इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने भी उठाया था। मंगलवार को डिसिल्टिंग शुरू होते ही विधायक बैराज स्थल पहुंचे और उन्होंने निरीक्षण कर अधिकारियों को सफाई के साथ ही पानी सप्लाई भी बनाए रखने को कहा। श्री मनोज तिवारी ने बैराज की सफाई के लिए खनिज फाउंडेशन न्यास से धनराशि उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह का आभार जताया। उन्होंने मौके पर से ही सचिव सिंचाई युगल किशोर पंत से फोन पर बात की। विधायक ने सचिव से बैराज की नियमित सफाई और डिसिल्टिंग के लिए बजटीय प्रावधान प्रस्ताव तैयार करने को कहा। श्री तिवारी ने कहा इस मामले में मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता की जाएगी। बजट प्रावधान नहीं हुआ तो विधानसभा में भी मामले को उठाया जाएगा। कोसी नदी पर बनी पंप योजनाएं अल्मोड़ा नगर और आसपास के गांव के लिए लाइफ लाइन है। बैराज पर्याप्त पानी भंडारण के लिए हर वर्ष डिसिल्टिंग जरूरी है। कहा कि हजारों टन मिट्टी जमा होने से सफाई के काम में समय लग सकता है। विधायक तिवारी ने लोगों से पानी की आंशिक सप्लाई होने पर भी सहयोग देने का निवेदन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad