देहरादून: स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा तोहफा देने जा रही है। रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिल सकती है। इस संबंध में रोडवेज प्रबंधन ने शासन को औपचारिक प्रस्ताव भेज दिया है।

हर दिन राज्य की लगभग 900 बसों में सवा लाख यात्री सफर करते हैं, जिनमें करीब 50 हजार महिलाएं और छात्राएं शामिल हैं।

घाटे में चल रहे रोडवेज का ‘मास्टर स्ट्रोक’

वर्तमान में उत्तराखंड रोडवेज 100 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में है। इसकी रोजाना की आय 1.5 करोड़ रुपये है, जबकि खर्च 2.20 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके बावजूद रोडवेज का मानना है कि यह फैसला उसकी वित्तीय रंगत बदल देगा।

महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह के अनुसार, महिलाएं आमतौर पर अकेले सफर नहीं करतीं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी यात्रा करते हैं, जिससे बसों में कुल यात्रियों की संख्या और टिकटों की बिक्री में भारी इजाफा होगा।

दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक और तेलंगाना की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी महिलाओं को यह सौगात मिलने जा रही है। 15 अगस्त को इस ऐतिहासिक घोषणा का सभी को बेसब्री से इंतजार है!

ADVERTISEMENTS Ad