​उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का सिलसिला जारी है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर छड़ा के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

​इस भूस्खलन की चपेट में एक कार भी आ गई, जिसे काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, गनीमत यह रही कि कार चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और मलबा गिरता देख तुरंत गाड़ी से उतरकर भाग गया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। जेसीबी (JCB) मशीनों को काम पर लगाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर मार्ग को दोबारा सुचारू किया गया।

लगातार हो रही इस बारिश को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बरसात के इन दिनों में पहाड़ों की अनावश्यक यात्रा करने से पूरी तरह बचें।

ADVERTISEMENTS Ad